हलुदबनी में गाड़े गये सभी चापाकल खराब

गांव के 60 परिवार हलकान शिकायत के बावजूद नहीं हो रही चापाकलों की मरम्मत बांधटोला : चापाकल से निकल रहा गंदा पानी मुसाबनी : पारुलिया पंचायत के बांध टोला के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. टोला में करीब एक दर्जन परिवार निवास करते हैं. टोला में एकमात्र चापाकल से गंदा पानी निकलता है. […]

गांव के 60 परिवार हलकान

शिकायत के बावजूद नहीं हो रही चापाकलों की मरम्मत
बांधटोला : चापाकल से निकल रहा गंदा पानी
मुसाबनी : पारुलिया पंचायत के बांध टोला के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. टोला में करीब एक दर्जन परिवार निवास करते हैं. टोला में एकमात्र चापाकल से गंदा पानी निकलता है. ग्रामीण आठ सौ मीटर दूर पंचायत भवन में लगे चापाकल से पानी लाते हैं. ग्रामीण समुद्र नायक ने कहा कि इस टोला की महिलाओं के लिए पानी ढोकर लाना एक परेशानी है. खराब चापाकल की मरम्मत की मांग की गयी, लेकिन कुछ नहीं हुआ. मुखिया अशोक सोरेन ने कहा बांध टोला का चापाकल से गंदा पानी निकल रहा है. इसकी मरम्मत की मांग विभाग से की गयी है. मिस्त्री पाइप बदलने की बात कहते हैं. लेकिन विभाग पाइप उपलब्ध नहीं करा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >