घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी सांसद आदर्श ग्राम में जल संकट का समाचार प्रकाशन के बाद बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेइ रवि शंकर मिस्त्री के साथ पहुंचे. विभाग गांव में सिर्फ एक चापाकल की मरम्मत कर सका. बीते तीन मई को मरम्मत के दौरान खराब हुए चापाकल पर विभाग ने बताया कि सात पाइप, सात रड और सिलिंडर लगाने पर पानी निकलेगा. बड़ाजुड़ी के बड़ौदा प्रसाद सिंह के घर के पास चापाकल में पाइप लगेगा. वहीं अन्य सामग्री लगानी पड़ेगी.
डेढ़ वर्ष से खोल कर रखे चापाकल को देख मिस्त्री ने सुझाव दिया कि एक पाइप को तत्काल वेल्डिंग करें, पानी निकलने लगेगा. आदिवासी बस्ती में रायसन सोरेन के घर के पास डेढ़ वर्ष से चापाकल खराब है. इसमें केवल उपर का पाइप खुल गया था. मरम्मत करने के बाद चापाकल ठीक हो गया. रघुनाथपुर में मुकेश भकत के घर के पास खराब चापाकल में पाइप लगाने की बात कही. आइटी सेल के जिला संयोजक अप्पू मंडल ने बताया कि 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव और जल एवं स्वच्छता विभाग के जेइ रवि शंकर को सारे मामले की जानकारी दी गयी है. जेइ ने बताया कि अभी चापाकल में हल्की मरम्मत का कार्य किया जा सकता है. जिस चापाकल में पाइप और सिलिंडर लगने हैं. उसकी मरम्मत बाद में होगी.
