घाटशिला में 10 नये ट्रांसफॉर्मर लगेंगे

मुसाबनी में छह माह से पड़ा है 72 नया ट्रांसफॉर्मर अधिक लोड वाले इलाकों को किया गया चिह्नित घाटशिला : बिजली विभाग घाटशिला विद्युत प्रमंडल का विद्युत लोड कम करने के लिए आगामी 20 दिनों में 10 इलाके में नया ट्रांसफॉर्मर लगायेगा. रिस्ट्रक्चर्ड एक्सीक्लेरेटेड पावर डेवलपमेंट रिफॉर्म प्रोग्राम (आरएपीडीआरपी पार्ट बी) के तहत विद्युत लोड […]

मुसाबनी में छह माह से पड़ा है 72 नया ट्रांसफॉर्मर

अधिक लोड वाले इलाकों को किया गया चिह्नित
घाटशिला : बिजली विभाग घाटशिला विद्युत प्रमंडल का विद्युत लोड कम करने के लिए आगामी 20 दिनों में 10 इलाके में नया ट्रांसफॉर्मर लगायेगा. रिस्ट्रक्चर्ड एक्सीक्लेरेटेड पावर डेवलपमेंट रिफॉर्म प्रोग्राम (आरएपीडीआरपी पार्ट बी) के तहत विद्युत लोड वाले इलाकों को चिह्नित किया था. अब विभागीय स्तर पर चिह्नित 10 इलाके में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने से लो-वोल्टेज समेत बिजली की छोटी-मोटी समस्या का समाधान होगा.
सूत्रों के मुताबिक बिजली विभाग घाटशिला क्षेत्र बेहतर बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से पिछले छह माह पहले से 72 ट्रांसफॉर्मर मंगाकर रखा हुए है. महिनों से विभागीय सुस्ती के कारण नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम नहीं किया जा रहा था. इसपर भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष ने बिजली अधिकारियों को डांट लगाकर काम तुरंत चालू करने को कहा.
100 केवीएम क्षमता का लगेगा ट्रांसफॉर्मर: घाटशिला क्षेत्र में विद्युत लोड कम करने के लिए दस स्थानों में 100 केवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगेगा.
यहां लगेगा दस अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर
पेट्रोल पंप सांडपुर के समीप, दाहीगोड़ा में 2, इंद्रा प्लेस, कॉलेज रोड, सुभाषनगर, पानी टंकी के समीप, घाटशिला मेन रोड, एलआइसी कॉलोनी, नवाबकोठी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >