बैंक कर्मियों से Rs 95000 व बाइक लूटे

पिस्तौल की नोंक पर पॉश मशीन व मोबाइल ले गये दो बाइक पर तीन कर्मचारी कलेक्शन कर लौट रहे थे मुसाबनी : मुसाबनी-बागजांता मार्ग पर लोको लाइन कब्रिस्तान के पास बुधवार दोपहर करीब सवा एक बजे अज्ञात अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मियों से हथियार के बल पर 95 हजार रुपये लूट लिये. लुटेरों ने एक […]

पिस्तौल की नोंक पर पॉश मशीन व मोबाइल ले गये

दो बाइक पर तीन कर्मचारी कलेक्शन कर लौट रहे थे
मुसाबनी : मुसाबनी-बागजांता मार्ग पर लोको लाइन कब्रिस्तान के पास बुधवार दोपहर करीब सवा एक बजे अज्ञात अपराधियों ने बंधन बैंक कर्मियों से हथियार के बल पर 95 हजार रुपये लूट लिये. लुटेरों ने एक कर्मचारी की टीवीएस बाइक (संख्या जेएच 05 बीएच 2519), पॉश मशीन तथा एक मोबाइल भी लूट लिया. जानकारी के अनुसार, पीडब्लूडी मुसाबनी नंबर एक बंधक बैंक शाखा के तीन कर्मचारी दो बाइक से लटिया-बदिया से कलेक्शन कर लौट रहे थे. इसी क्रम में सुनसान जगह पर लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया.
बंधन बैंक कर्मी डीओइ समीर मालिक एवं सोलर लाइट बिक्री करने वाली बैंक कर्मी सुषमा माहली एक बाइक में तथा दूसरी बाइक में बैंक के डीबीओ मणिशंकर बदिया-लटिया से दोपहर को कलेक्शन कर वापस मुसाबनी लौट रहे थे. रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने तेज गति से ओवरटेक कर लोको लाइन के समीप उन्हें रोका. उनमें से एक लुटेरे के हाथ में पिस्तौल तथा दूसरे के हाथ में चाकू था.
अपराधियों ने समीर मालिक को पिस्तौल सटा कर 50 हजार रुपयों से भरा बैग तथा मणिशंकर के बैग से 45 हजार रुपये छीन लिये. लुटेरों ने मणिशंकर का पर्स भी छीन लिया. पर्स में पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड था. अपराधियों ने उसकी टीवीएस बाइक भी लूट ली तथा मुसाबनी की ओर भाग गये. घटना की सूचना पाकर सअनि राम विनय सिंह, बी उरांव, मुंशी रंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को एक विडियो फुटेज मिला है. पुलिस विडियो फुटेज के सहारे लुटेरों की पहचान करने में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन में जुटी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >