उपायुक्त व एसएसपी ने किया बूथों का निरीक्षण, बीडीओे को दिये कई निर्देश

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर सोमवार को उपायुक्त अमित कुमार और एसएसपी अनूप बिरथरे वोटिंग के लिए प्रस्तावित बूथों का निरीक्षण किया. दिघी मध्य विद्यालय, केएनजे हाई स्कूल, उर्दू मध्य विद्यालय, मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय और शिशु मंदिर स्कूल में बनने वाली बूथों का निरीक्षण किया. दिघी गांव के वार्ड […]

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर सोमवार को उपायुक्त अमित कुमार और एसएसपी अनूप बिरथरे वोटिंग के लिए प्रस्तावित बूथों का निरीक्षण किया. दिघी मध्य विद्यालय, केएनजे हाई स्कूल, उर्दू मध्य विद्यालय, मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय और शिशु मंदिर स्कूल में बनने वाली बूथों का निरीक्षण किया.

दिघी गांव के वार्ड संख्या ग्यारह में उपायुक्त ने बूथ का जायजा लेने के बाद महिला वोटरों से बात की. उन्होंने महिलाओं से पूछा कि चुनाव कब है. वोटिंग पर्ची मिली है कि नहीं. डीसी के सवाल पर महिलाओं ने कहा कि उन्हें पता है कि चुनाव कब है. उपायुक्त ने महिलाओं से बांग्ला भाषा में संवाद करते हुए कहा कि आगे वोट दिबे, तार पोरे काज कोरबे. महिलाओं ने भी कहा कि वे वोट देने के बाद ही काम करेंगी. निरीक्षण के बाद डीसी ने बीडीओ लेखराज नाग, सीओ प्रीति केरकेट्टा को चुनाव संबंधी निर्देश दिया. मौके पर एसडीओ अरविंद कुमार लाल, थाना प्रभारी नित्यानंद महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >