डीसी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

घाटशिला : चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में 16 अप्रैल को मतदान के बाद 20 अप्रैल को मतगणना होगी. नगर पंचायत चुनाव में 18 बूथों की मतगणना होगी. मतगणना को लेकर सोमवार को उपायुक्त अमित कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय मतगणना केंद्र (स्ट्रांग रूम) का निरीक्षण किया. […]

घाटशिला : चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में 16 अप्रैल को मतदान के बाद 20 अप्रैल को मतगणना होगी. नगर पंचायत चुनाव में 18 बूथों की मतगणना होगी. मतगणना को लेकर सोमवार को उपायुक्त अमित कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय मतगणना केंद्र (स्ट्रांग रूम) का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने अनुमंडलाधिकारी अरविंद कुमार लाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मतगणना केंद्र की चौकसी बढ़ाने और वोटिंग के बाद इवीएम को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक पहल की. स्टांग रूम के निरीक्षण के बाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >