आयरन ओर लदे ट्रक से क्रॉसिंग का बूम टूटा

वाहन जब्त, चालक पर केस दर्ज घाटशिला : घाटशिला के कुतलूडीह फाटक पर शुक्रवार की शाम आयरन ओर लदा ट्रक (पीबी 65एफ/0659) के चालक ने तेजी और लापरवाही से क्रॉसिंग के बूम को धक्का मार कर टेढ़ा कर दिया. सूचना मिलने पर आरपीएफ पहुंची. ट्रक को जब्त कर लिया. ट्रक चालक नवादा निवासी मनीष राजवंशी […]

वाहन जब्त, चालक पर केस दर्ज

घाटशिला : घाटशिला के कुतलूडीह फाटक पर शुक्रवार की शाम आयरन ओर लदा ट्रक (पीबी 65एफ/0659) के चालक ने तेजी और लापरवाही से क्रॉसिंग के बूम को धक्का मार कर टेढ़ा कर दिया. सूचना मिलने पर आरपीएफ पहुंची. ट्रक को जब्त कर लिया. ट्रक चालक नवादा निवासी मनीष राजवंशी को हिरासत में ले लिया है. चालक के खिलाफ आरपीएफ ने रेल अधिनियम के तहत मामला किया है. आरपीएफ ओसी दयानंद प्रसाद ने बताया कि ट्रक आयरन लेकर डांगुवापोसी से झाड़ग्राम जा रहा था. इसी दौरान ट्रक ने क्रॉसिंग के बूम को धक्का मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >