श्रीराम इपीसी ने कार्यावधि खत्म का नोटिस लगाया, मजदूर सांसद से मिले

मुसाबनी : सुरदा खदान एवं मुसाबनी प्लांट को संचालित करने वाली ठेका कंपनी श्रीराम इपीसी-एसटीटी की कार्यादेश की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है. ठेका कंपनी ने 27 फरवरी को खदान एवं प्लांट के सूचना पट्ट पर इससे संबंधित नोटिस चिपका दी है. नोटिस लगने से चिंतित मजदूरों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को […]

मुसाबनी : सुरदा खदान एवं मुसाबनी प्लांट को संचालित करने वाली ठेका कंपनी श्रीराम इपीसी-एसटीटी की कार्यादेश की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है. ठेका कंपनी ने 27 फरवरी को खदान एवं प्लांट के सूचना पट्ट पर इससे संबंधित नोटिस चिपका दी है. नोटिस लगने से चिंतित मजदूरों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सांसद विद्युत वरण महतो से मिला.

इस दौरान 31 मार्च के बाद सुरदा खदान एवं प्लांट के संचालन को लेकर उपजे संशय के समाधान पर पहल करने की मांग की. सांसद ने कहा कि 31 मार्च के बाद भी सुरदा खदान एवं प्लांट संचालित होगा और किसी को भी बेरोजगार नहीं होने दिया जायेगा. मजदूरों के रोजगार को बनाये रखने तथा बंद पड़े खदानों को खोलने के प्रति वे गंभीर हैं. मजदूर चिंता न करें. 31 मार्च के बाद भी रोजगार यथावत रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >