एलपीजी टैंकर पलटा, बीडीओ ने घरों के चूल्हे बुझवाए

हल्दिया से जमशेदपुर की ओर जा रहा था टैंकर गैस लीक नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया दमकल की गाड़ी पहुंची, क्रेन से टैंकर उठाया गया पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लिया बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत दारीशोल के पास एनएच-6 पर सोमवार को एलपीजी भरा टैंकर पलट गया. इससे खेड़ुआ पंचायत […]

हल्दिया से जमशेदपुर की ओर जा रहा था टैंकर

गैस लीक नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया
दमकल की गाड़ी पहुंची, क्रेन से टैंकर उठाया गया
पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लिया
बहरागोड़ा : बड़शोल थानांतर्गत दारीशोल के पास एनएच-6 पर सोमवार को एलपीजी भरा टैंकर पलट गया. इससे खेड़ुआ पंचायत के कुड़ुरिया गांव की विधवा सरस्वती पातर के पैर में चोट लगी है. वहीं टैंकर पलटने से कॉलेज के तीन विद्यार्थियों की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस ने टैंकर चालक संतोष कुमार चौहान को हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि गैस लीक नहीं हुआ. इससे बड़ा हादसा टल गया. घायल महिला को आस-पास के लोगों ने सीएसची पहुंचाया.
सूचना पाकर बीडीओ ललित प्रसाद सिंह पहुंचे. उन्होंने एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों में जल रहे चूल्हे को बुझाने को कहा. दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची. इसके बाद क्रेन बुलाया गया. गैस टैंकर पलटने से आस-पास के लोग काफी भयभीत थे. सूचना पाकर मुखिया सुनील सिंह और प्रशिक्षु आइएस सह सीओ हिमांशु मोहन पहुंचे. जानकारी के अनुसार टैंकर हल्दिया से जमशेदपुर की ओर जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >