चाकुलिया : चाकुलिया की सीओ प्रीति केरकेट्टा और थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने सोमवार को कालियाम पंचायत के तेतुलिया गांव स्थित नालाडीह टोला में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की. अधिकारियों ने अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. शराब बनाने के लिए 15 हंडियों में रखे जाबा को नष्ट कर दिया. इस अभियान से अवैध शराब भट्ठी संचालकों में हड़कंप है. गांव में अधिकारियों के आने के सूचना पर भट्ठी संचालक भाग निकले. वहीं शराब भट्ठी संचालक ने जाबा से भरी हंडियों को पुआल की ढेर में छिपा कर रख दिया था. पुलिस ने पुआल की ढेर से हंडी बरामद कर जाबा को नष्ट कर दिया. सीओ ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहेगा. सूचना मिलने पर शराब भट्ठी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
सीओ और थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त
चाकुलिया : चाकुलिया की सीओ प्रीति केरकेट्टा और थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने सोमवार को कालियाम पंचायत के तेतुलिया गांव स्थित नालाडीह टोला में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की. अधिकारियों ने अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. शराब बनाने के लिए 15 हंडियों में रखे जाबा को नष्ट कर दिया. इस अभियान से […]
