कराइकेला से अपहृत नाबालिग बरामद, दो लोग हिरासत में

शादी करने की नीयत से किया गया था अपहरण बंदगांव : कराईकेला थाना अंतर्गत बंगरासाई से सोमवार को अपहृत नाबालिग को अमराडीह से बरामद कर लिया गया. साथ ही इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस संबंध में पीड़िता के भाई ने अमराडीह निवासी आशा तांती एवं संगीता तांती के […]

शादी करने की नीयत से किया गया था अपहरण

बंदगांव : कराईकेला थाना अंतर्गत बंगरासाई से सोमवार को अपहृत नाबालिग को अमराडीह से बरामद कर लिया गया. साथ ही इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस संबंध में पीड़िता के भाई ने अमराडीह निवासी आशा तांती एवं संगीता तांती के खिलाफ उसकी बहन (13 वर्ष) की शादी कराने की नियत से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था. जानकारी के अनुसार सोमवार को दोनों आरोपी महिला घर आयीं और उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसला कर शादी कराने की नियत से अपने साथ ले गयीं. शाम तक पीड़िता के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस दौरान अमराडीह में उसके होने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे.
जहां दोनों आरोपी महिलाअों के घर पीड़ित मिली. लेकिन इस दौरान पीड़िता ने परिजनों से मिलने से इनकार कर दिया. इसके बाद मामले की सूचना परिजनों ने आजसू नेता रामलाल मुंडा को दी. इधर, मंगलवार सुबह दोनों आरोपी महिलाएं शादी कराने के लिए नाबालिग को केरा मंदिर जा रहे थे. तभी सूचना पर पहुंची कराईकेला थाना पुलिस ने दोनों महिलाअों को हिरासत में ले लिया. मामले में पुलिस छानबीन कर रही है. इधर, पीड़िता ने बताया शादी कराने के लिए उसे मंदिर ले जाया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >