चाकुलिया : चाकुलिया की भातकुंडा पंचायत अंतर्गत जोरडीहा गांव के पास मंगलवार को सीओ प्रीति केरकेट्टा ने पुलिस बल के साथ अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की. इस दौरान विनोद नायक की शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. उक्त भट्ठी में रखे 14 ड्रम महुआ जावा को नष्ट कर दिया गया. हालांकि पुलिस के आने से पूर्व विनोद नायक भागने में सफल रहा. वहीं अज्ञात द्वारा संचालित शराब की भट्ठी से पदाधिकारियों ने सात ड्रम महुआ जावा नष्ट किया. वहीं 100 लीटर महुआ शराब को जब्त किया. उक्त भट्ठी से एक ड्रम में रखे 74,200 रुपये जब्त किये गये. थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत विनोद नायक व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जोरडीहा में अवैध देसी शराब भट्ठी ध्वस्त, शराब जब्त
चाकुलिया : चाकुलिया की भातकुंडा पंचायत अंतर्गत जोरडीहा गांव के पास मंगलवार को सीओ प्रीति केरकेट्टा ने पुलिस बल के साथ अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की. इस दौरान विनोद नायक की शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया. उक्त भट्ठी में रखे 14 ड्रम महुआ जावा को नष्ट कर दिया गया. हालांकि पुलिस के आने […]

विनोद नायक महुआ शराब बनाने की मिनी फैक्टरी चलाता था. निर्मित शराब को आसपास के इलाके में बेचता था. उसकी भट्ठी से 14 ड्रम महुआ के जावा को नष्ट कर ड्रम को जब्त कर लिया गया. वहीं एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा संचालित भट्ठी में पुलिस ने एक ड्रम को जब्त किया. पुलिस ने समझा था कि उक्त ड्रम में शराब है. ड्रम को थाना लाकर लॉक तोड़ा गया तो 74,200 रुपये (सिक्का और नोट) बरामद हुए. सीओ की इस कार्रवाई से अवैध शराब की भट्ठियां चलाने वालों में हड़कंप मच गया है.
चाकुलिया. भट्ठी संचालक विनोद नायक व एक अज्ञात पर केस दर्ज
सीओ प्रीति केरकेट्टा ने पुलिस बल के साथ की छापेमारी
विनोद नायक की भट्ठी में 14 ड्रम महुआ जावा किया नष्ट
अज्ञात द्वारा संचालित भट्ठी में ड्रम में रखे 74,200 रुपये जब्त
100 लीटर महुआ शराब जब्त, सात ड्रम महुआ जावा किया नष्ट