मेडिकल जांच के दौरान ब्लड प्रेशर हाई मिला
घाटशिला : चिटफंड के नाम पर धोखाधड़ी मामले में घाटशिला के ऊपर पावड़ा से गिरफ्तार आरोपी शिक्षक भगत हांसदा को पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मंगलवार को जेल भेजने की तैयारी में थी.
मेडिकल जांच में चिकित्सक ने उनका बीपी बढ़ा हुआ पाया. उसे मंगलवार की शाम बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी संदीप सुमन समदर्शी ने बताया कि भगत हांसदा की मेडिकल जांच के समय बीपी हाई हो गया था. चिकित्सक ने दो-दो बार उसका बीपी की जांच की. मगर दोनों बार बीपी हाई निकलने के कारण उसे एमजीएम रेफर कर दिया. पुलिस सुरक्षा में आरोपी को एमजीएम ले जाया गया है. विदित हो कि लालडीह की साधना पाल ने आरोपी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
