सिलिंडर में आग लगने से दो बच्चाें समेत चार झुलसे, एमजीएम रेफर

किराये के मकान में एक सिलिंडर से दूसरे में गैस भर रहे थे बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में डाकघर के समीप एक किराये के मकान में बुधवार को बड़े एलपीजी सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरने के दौरान लगी आग में दो बच्चे से समेत चार झुलस गये. सभी को स्थानीय एक निजी क्लिनिक में […]

किराये के मकान में एक सिलिंडर से दूसरे में गैस भर रहे थे

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में डाकघर के समीप एक किराये के मकान में बुधवार को बड़े एलपीजी सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरने के दौरान लगी आग में दो बच्चे से समेत चार झुलस गये. सभी को स्थानीय एक निजी क्लिनिक में लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम (जमशेदपुर) अस्पताल रेफर किया गया.जानकारी के अनुसार फोर लेन का निर्माण करने वाली ठेका कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के ड्रील ऑपरेटर मध्य प्रदेश निवासी हरि ओम, उसकी बहन राजबोई साकेत, भांजा प्रीतम साकेत और भांजी प्रतीक्षा साकेत झुलस गये हैं. प्रीतम साकेत की स्थिति नाजुक है. सूचना पाकर थाना प्रभारी क्लिनिक पहुंचे और मामले की जानकारी ली.
दरअसल हरि ओम पुराना डाक घर के समीप एक भाड़े के मकान में बड़े गैस सिलिंडर से गैस छोटे सिलिंडर में भरा गया. इसी दौरान कमरे में गैस फैल गया. गैस जलाने के क्रम में आग लग गयी. हरि ओम ने बताया कि गैस बदल कर वह जलाने गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >