East Singhbhum News : कालचिती में 11 जलमीनार ठप, पानी के लिए परेशानी

घाटशिला : फंड के अभाव में मरम्मत कार्य अटका, नाराजगी

घाटशिला.

घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत के गांवों में कुल 11 जलमीनार खराब पड़ी हैं. इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. इनमें 10 जलमीनार 14वें व 15वें वित्त आयोग से लगी हैं. एक जलमीनार जिला परिषद से निर्मित है.

बांधडीह गांव में शंकर सिंह के घर के निकट जिला परिषद की जलमीनार एक माह से खराब है. वहीं, नलिन गोराई के घर के सामने 14वें वित्त आयोग से बनी जलमीनार बंद है. ग्रामीणों व पंचायत समिति के पूर्व सदस्य मोची राम भूमिज ने बताया कि एक माह से दोनों जलमीनार ठप है. मरम्मत को लेकर पंचायत प्रतिनिधि कोई पहल नहीं कर रहे.

फंड का रोना रो रहे जनप्रतिनिधि

ग्रामीण तपन, सोना नामाता, शंकर सिंह, संतोष सिंह, शंभू सिंह, गोरा सिंह, विश्वनाथ कर्मकार, विनोद कर्मकार, हबलू नामाता ने कहा कि फंड नहीं आने के बहाने से मरम्मत कार्य लंबित है. आम जनता रोजाना पानी की समस्या झेल रही है. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि जिला परिषद का फंड अबतक उपलब्ध नहीं हुआ है. शंकर सिंह के घर के निकट जलमीनार खराब होने की जानकारी मुझे मिली है. मामले में उपायुक्त और विकास आयुक्त से बात की जायेगी.

सरकार आपके द्वार में समस्या रखें

मुखिया ने कहा कि ग्रामीण अपनी समस्याएं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में खुलकर रख सकते हैं. लगातार जलमीनार बंद रहने से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है. ग्रामीण शीघ्र मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

बीडीओ से बात करेंगे : मुखिया

वहींं, कालचिती पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ मुर्मू ने बताया कि नलिन गोराई के घर के पास की जलमीनार खराब है. दो दिन पहले इसकी सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि पंचायत में 14वें व 15वें वित्त आयोग से बनीं लगभग 10-11 जलमीनार खराब पड़ी हैं. अबतक जिला से फंड निर्गत नहीं किया गया है. मरम्मत की दिशा में जल्द कदम उठायेंगे. इस मामले में बीडीओ से भी बात करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >