बस्ती-बस्ती फूल-फूल या रसूल या रसूल

घाटशिला. ईद मिलादुन नबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस घाटशिला : पैंगबर हजरत मोहम्मद की 1438वीं जयंती ईद मिलादुन नबी के रूप में मनायी गयी. मौके पर घाटशिला, सांढ़पुरा, मऊभंडार और फूलपाल में गाजे-बाजे के साथ मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाला. जुलूस में लोग बस्ती- बस्ती फूल-फूल या रसूल या रसूल का नारा लगा […]

घाटशिला. ईद मिलादुन नबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस

घाटशिला : पैंगबर हजरत मोहम्मद की 1438वीं जयंती ईद मिलादुन नबी के रूप में मनायी गयी. मौके पर घाटशिला, सांढ़पुरा, मऊभंडार और फूलपाल में गाजे-बाजे के साथ मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाला. जुलूस में लोग बस्ती- बस्ती फूल-फूल या रसूल या रसूल का नारा लगा रहे थे. घाटशिला मुस्लिम बस्ती जामा मस्जिद से जुलूस निकाला. इसका नेतृत्व मुस्लिम कमेटी के सचिव अब्दुल गफ्फार, शेख मतलूब, मो. जतिन, मो आदिल, मो गुलाम, मो हासिम, मो फारूक, सांढ़पुरा के जुलूस का नेतृत्व ग्राम प्रधान मो आलम, शेख फारूख, मो सब्बीर, नवाबकोठी के जुलूस का नेतृत्व शेख साहिद, रहतम अंसारी, शाहिद खान, शमशाद खान समेत कई ने किया. जुलूस मुख्य पथ से गुजरते हुए दिलीप बेसरा स्मारक समिति तक गया. यहां से गोपालपुर रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए स्टेशन रोड पहुंचा.
स्टेशन रोड का भ्रमण के बाद जुलूस वापस बस्ती में समाप्त हो गया. दूसरी तरफ फूलपाल में शेख अखीरूद्दीन, तैयब अली, रफीक आलम, वाजिद अली और शेख रूस्तम के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. जुलूस फूलपाल से होते हुए मऊभंडार पहुंचा. मऊभंडार के जुलूस का नेतृत्व नूर गुल खान, सकलेन अंसारी, सोनू अख्तर, छोटू खान, राजा खान समेत अन्य लोगों ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >