घाटशिला कॉलेज में एनसीसी कैडटों ने लगाया झाड़ू

घाटशिला : घाटशिला महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी कैडटों ने सफाई अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व रहे कॉलेज के एनसीसी प्रभारी प्रो महेश्वर प्रमाणिक ने बताया कि 2 से 12 दिसंबर तक एनसीसी का स्वच्छता पखवाड़ा चलेगा. इस दौरान कैडरों कॉलेज परिसर में झाड़ू लगा कर सफाई की. 6 दिसंबर को पखवाड़ा के फेज वन […]

घाटशिला : घाटशिला महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी कैडटों ने सफाई अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व रहे कॉलेज के एनसीसी प्रभारी प्रो महेश्वर प्रमाणिक ने बताया कि 2 से 12 दिसंबर तक एनसीसी का स्वच्छता पखवाड़ा चलेगा. इस दौरान कैडरों कॉलेज परिसर में झाड़ू लगा कर सफाई की.

6 दिसंबर को पखवाड़ा के फेज वन कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडर पब्लिक पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर श्रमदान कर सफाई करेंगे. 10 दिसंबर को फेज टू के तहत अस्पताल परिसर, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में श्रमदान से सफाई करेंगे. अंतिम दिन 12 दिसंबर को स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में श्रमदान से सफाई होगी. वहीं चार दिसंबर को एलबीएसएम कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता, जबकि सात दिसंबर को पोस्टर प्रतियोगिता होगी. इसमें एनएसीसी के कैडर भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >