मजदूरों को झारखंड मुक्ति वाहिनी का समर्थन

गालूडीह : दारीसाई क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के मजदूरों के आंदोलन को झारखंड मुक्ति वाहिनी ने समर्थन दिया है. वाहिनी के संयोजक मदन मोहन सोरेन ने मांग की है कि पांच माह का बकाया वेतन शीघ्र भुगतान किया जाये. मजदूरों को प्रति माह 26 दिन से ज्यादा ड्यूटी दी जाये तथा निर्धारित समय पर मजदूरी […]

गालूडीह : दारीसाई क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के मजदूरों के आंदोलन को झारखंड मुक्ति वाहिनी ने समर्थन दिया है. वाहिनी के संयोजक मदन मोहन सोरेन ने मांग की है कि पांच माह का बकाया वेतन शीघ्र भुगतान किया जाये. मजदूरों को प्रति माह 26 दिन से ज्यादा ड्यूटी दी जाये तथा निर्धारित समय पर मजदूरी का भुगतान हो. श्री सोरेन ने कहा कि मजदूरों ने बताया कि एक समझौते के अनुसार तय हुआ था कि अस्थायी मजदूर को ही स्थायी किया जायेगा, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है. वाहिनी मजदूरों को पीएफ तथा इएसआइ सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पहल करेगी. मजदूर हैंदल मांझी एवं अन्य के साथ समस्या पर बातचीत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >