सुबह में पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया

भादुआ : बिरहोर पिता-पुत्र डायरिया से पीड़ित घाटशिला के भादुआ बिरहोर बस्ती में विलोम बिरोहर (45) और पुत्र दलमा बिरहोर (14) डायरिया से पीड़ित है. दोनों का इलाज घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. महिला चिकित्सक डॉ बीबी टोपनो ने जांचोपरांत दोनों को डायरिया से पीड़ित बताया. एक बिरहोर महिला सोनिया बिरहोर (25) भी […]

भादुआ : बिरहोर पिता-पुत्र डायरिया से पीड़ित घाटशिला के भादुआ बिरहोर बस्ती में विलोम बिरोहर (45) और पुत्र दलमा बिरहोर (14) डायरिया से पीड़ित है. दोनों का इलाज घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. महिला चिकित्सक डॉ बीबी टोपनो ने जांचोपरांत दोनों को डायरिया से पीड़ित बताया. एक बिरहोर महिला सोनिया बिरहोर (25) भी डायरिया से पीड़ित है.

भादुआ के बिरहोर बच्चे नहीं जाते आंगनबाड़ी : भादुआ बिरहोर बस्ती के एक भी बच्चे आंगनबाड़ी नहीं जाते. ग्राम प्रधान सोमरा बिरहोर ने बताया कि गांव से आंगनबाड़ी दूर है. इसके कारण बच्चे नहीं जाते. गांव पास स्कूल है. जहां पांच वर्ष से अधिक के बच्चे स्कूल जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >