धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव गृह में घुस कर महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे की है. घटना की सूचना पर धालभूमगढ़ थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इस दौरान अस्पताल की महिला कर्मचारियों ने प्रखंड 20 सूत्री सदस्य सुभाष सामद के खिलाफ छेड़खानी करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है.
सीएचसी की महिला कर्मियों से छेड़खानी
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव गृह में घुस कर महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे की है. घटना की सूचना पर धालभूमगढ़ थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इस दौरान अस्पताल […]

क्या है मामला : थाना प्रभारी को दिये गये लिखित शिकायत में कहा गया है कि गुरुवार देर रात सीएचसी के प्रसव गृह में एएनएम रीता साव और सफाई कर्मी बेरा रानी महतो मरीज का चेक अप कर रही थीं. इस दौरान प्रखंड 20 सूत्री सदस्य सुभाष सामद, जो जिप सदस्य के पति भी हैं, नशे में प्रसव गृह में प्रवेश कर गये और महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे. उसने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र का ऑडिट करने आये हैं. रूम में ताला बंद कर दिया.
एएनएम भारती निश्चिल रात्रि प्रहरी चिन्मय सोलंकी, सहिया मालती हेंब्रम, गुरुवारी सिंह, बैसाखी गोप, गौरी रानी सीट ने आकर बीच बचाव किया. इसी क्रम में वह फिर से आने की धमकी देकर चला गया. थाना प्रभारी को लिखे आवेदन में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गयी है.