जादूगोड़ा : मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य सड़क केंदाडीह गांव के समीप गुरुवार को स्कूल से बच्चों को लाने के क्रम में स्कूल बस बिजली के खंभे से जा टकरायी. इससे बिजली का तार खेत में जा गिरा. हालांकि बड़ी दुर्घटना टल गयी. घटना के बाद सभी बच्चे सहम गये. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और जादूगोड़ा पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची एवं सभी बच्चों को उनके अभिभावकों तक पहुंचाया गया.
स्कूल बस बिजली खंभे से टकरायी, 20 बच्चे बचे
जादूगोड़ा : मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य सड़क केंदाडीह गांव के समीप गुरुवार को स्कूल से बच्चों को लाने के क्रम में स्कूल बस बिजली के खंभे से जा टकरायी. इससे बिजली का तार खेत में जा गिरा. हालांकि बड़ी दुर्घटना टल गयी. घटना के बाद सभी बच्चे सहम गये. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और जादूगोड़ा […]

जानकारी के अनुसार घाटशिला के मउभंडार स्थित संत जोसेफ कॉन्वेट स्कूल में जादूगोड़ा से बच्चे पढ़ाई करने के लिए जाते है. गुरुवार को स्कूल बस में 20 बच्चे सवार थे.
उन्हें मउभंडार से जादूगोड़ा लाने के क्रम में बस केंदाडीह गांव के समीप बिजली के खंभे से जा टकरायी और बिजली का तार खेत में जा गिरा. घटना की जानकारी मिलते ही बिजली आपूर्ति ठप कराया गया और सभी बच्चे को बस से बाहर निकाला गया.