घाटशिला में साल की लकड़ी काटते एक गिरफ्तार

घाटशिला : घाटशिला में वन विभाग ने बुधवार को छापामारी कर साल की लकड़ी काटने के आरोप में बनकाटी गांव निवासी विजय कालिंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वनपाल पवन सिंह ने बताया कि उसके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा 33, 41 और 42 के आरोप में मामला दर्ज कर कराया गया. […]

घाटशिला : घाटशिला में वन विभाग ने बुधवार को छापामारी कर साल की लकड़ी काटने के आरोप में बनकाटी गांव निवासी विजय कालिंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वनपाल पवन सिंह ने बताया कि उसके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा 33, 41 और 42 के आरोप में मामला दर्ज कर कराया गया. वनरक्षी श्याम किस्कू के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. दूसरी ओर चेकाम गांव के निवासी लुदा मानकी के घर के पास गम्हार और सिरिश के दो पेड़ काटे गये हैं. काटे गये पेड़ों को रेंज कार्यालय लाया गया. लुदा मानकी को धर पकड़ को लेकर वन विभाग की छापामारी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >