कालीदासपुर में पांच माह बाद आयी बिजली

चाकुलिया : जुगीतुपा पंचायत के कालीदासपुर गांव में जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो ने मंगलवार को 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन नारियल फोड़ और फीता काट कर किया. गांव में 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण पांच माह से 25 परिवार अंधेरे में रहने को विवश थे. सांसद विद्युत वरण महतो ने […]

चाकुलिया : जुगीतुपा पंचायत के कालीदासपुर गांव में जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो ने मंगलवार को 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन नारियल फोड़ और फीता काट कर किया. गांव में 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण पांच माह से 25 परिवार अंधेरे में रहने को विवश थे. सांसद विद्युत वरण महतो ने गांव के लिए 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया. ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया. मौके पर दीपक हांसदा, धर्मदास सहांसदा, विश्वनाथ हांसदा, जयपाल मांडी, बासुदेव सोरेन, सुकलाल सोरेन, राजेंद्र नाथ सोरेन, मानु सोरेन, दिलीप पातर समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने जिप सदस्य से तीन खंभा उपलब्ध कराने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >