चाकुलिया : चाकुलिया मनोहर लाल मध्य विद्यालय की छात्राओं ने पाता नाच प्रस्तुत कर सीएम का स्वागत किया. सीएम के आने के पूर्व छात्राएं मांदर और धमसे की थाप नृत्य कर रहीं थीं. सीएम ने रुक कर छात्राओं का हौसला बढ़ाया. नृत्य करती छात्राओं ने सीएम को उनके वाहन तक पहुंचाया. वहीं सभा स्थल पर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चाकुलिया : चाकुलिया मनोहर लाल मध्य विद्यालय की छात्राओं ने पाता नाच प्रस्तुत कर सीएम का स्वागत किया. सीएम के आने के पूर्व छात्राएं मांदर और धमसे की थाप नृत्य कर रहीं थीं. सीएम ने रुक कर छात्राओं का हौसला बढ़ाया. नृत्य करती छात्राओं ने सीएम को उनके वाहन तक पहुंचाया. वहीं सभा स्थल पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर सीएम का स्वागत किया. वहीं स्वागत गीत प्रस्तुत किया.
छात्राएं बांसुरी बजा रहीं थी. आनंदलोक अस्पताल में अस्पताल कर्मियों ने सीएम का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया.
चाकुलिया का कोई गरीब नहीं रहेगा बेघर
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवकुमार सर्राफ ने चाकुलिया में गरीबों के लिए आवास बनाने की घोषणा की है. प्रति आवास पर 1.70 लाख खर्च होगा जिसमें 1.30 लाख आनंदलोक देगा और 40 हजार तथा 12 हजार (शौचालय के लिए) राज्य सरकार देगी. अगर ऐसा हुआ तो यहां का कोई गरीब बेघर नहीं होगा.