धालभूमगढ़ : बच्चों को स्कूल नहीं भेजने पर अड़े अभिभावक

एयरपोर्ट के लिए गांव की भूमि अधिग्रहण का विरोध धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के रुआशोल और दूधचुआ गांव के अभिभावकों ने सोमवार को भी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा. ग्रामीणों की मांग है कि प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए रुआशोल और दूधचुआ की भूमि अधिग्रहण न किया जाय. विदित हो कि अभिभावक अपने बच्चों को […]

एयरपोर्ट के लिए गांव की भूमि अधिग्रहण का विरोध

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के रुआशोल और दूधचुआ गांव के अभिभावकों ने सोमवार को भी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा. ग्रामीणों की मांग है कि प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए रुआशोल और दूधचुआ की भूमि अधिग्रहण न किया जाय. विदित हो कि अभिभावक अपने बच्चों को एक नवंबर से स्कूल नहीं भेज रहे हैं. हालांकि दो नवंबर को 15 बच्चे विद्यालय पहुंचे थे. 3 नवंबर से अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय भेजना बंद कर दिया है. बच्चों के नहीं पहुंचने के कारण रुआशोल विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में एमडीएम और पोषाहार नहीं बनाया गया है. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जलेश्वर शाह ने दूरभाष पर बताया कि रुआशोल उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को एक भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >