छात्रा से छेड़खानी करने का आरोपी पीआर बांड पर छूटा

छात्रा के माता-पिता ने नहीं की थाने में शिकायत घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत गोपालपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर छात्रा से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने पांच घंटे के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि 30 अक्तूबर को छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थी. इसी बीच हाटचाली […]

छात्रा के माता-पिता ने नहीं की थाने में शिकायत

घाटशिला : घाटशिला थानांतर्गत गोपालपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर छात्रा से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने पांच घंटे के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि 30 अक्तूबर को छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थी. इसी बीच हाटचाली का राजू सरदार अपनी बाइक लेकर एक दोस्त के साथ आया. उसके सामने से जोर से एक्सीलेटर दबा कर चलते बना. मंगलवार को छात्रा स्कूल से अपने घर जा रही थी, तो वह वहां पहुंचा. छात्रा पहले से अपने अभिभावक के साथ वहां मौजूद थी.
छात्रा और उसके अभिभावक ने थाना में इस घटना की लिखित शिकायत नहीं की. इसके बाद पुलिस ने युवक को पीआर बांड पर छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि छात्रा के माता-पिता इस मामले में केस नहीं करना चाहते थे. गोपालपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर लोगों के समक्ष युवक को लप्पड़ थप्पड़ करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >