डुमरिया : डुमरिया प्रखंड में लाखों रुपये की लागत से सात स्वास्थ्य उप केंद्र भवन बन कर तैयार हैं, लेकिन उनमें स्वास्थ्य सेवा अब तक शुरू नहीं हो पायी है. विगत सितंबर में प्रखंड कार्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की समीक्षा बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीसी मुर्मू, बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा था कि ये स्वास्थ्य केंद्र दो अक्टूबर से शुरू हो जायेंगे. इसके लिए संबंधित एएनएम को इन सातों स्वास्थ्य केंद्रों शुरू करने का निर्देश दिया गया, लेकिन आज तक ये स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं हो पाने से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा से वंचित हैं. हेल्थ सेंटरों की खिड़कियों के शीशे टूट रहे हैं.
डुमरिया के सात पीएचसी नहीं हो सके शुरू
डुमरिया : डुमरिया प्रखंड में लाखों रुपये की लागत से सात स्वास्थ्य उप केंद्र भवन बन कर तैयार हैं, लेकिन उनमें स्वास्थ्य सेवा अब तक शुरू नहीं हो पायी है. विगत सितंबर में प्रखंड कार्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर की समीक्षा बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीसी मुर्मू, बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा था कि […]

आलीशान भवन बर्बाद हो रहे हैं. चिकित्सा प्रभारी डॉ डीसी मुर्मू का कहना है कि कई हेल्थ सेंटरों में स्वास्थ्य सेवा शुरू हो गयी है.