ट्रक पर सवार होकर वापस आ रहा था युवक

चाकुलिया : बड़शोल स्थित छठ घाट से 26 अक्तूबर की शाम को लौटने के दौरान पुराना बाजार का अनिमेश सिंह 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से झुलस गया. युवक का मुंह और कान जल गया है. वह ट्रक के केबिन में बैठा था. इसी दौरान वह तार की चपेट में आ गया. […]

चाकुलिया : बड़शोल स्थित छठ घाट से 26 अक्तूबर की शाम को लौटने के दौरान पुराना बाजार का अनिमेश सिंह 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से झुलस गया. युवक का मुंह और कान जल गया है. वह ट्रक के केबिन में बैठा था. इसी दौरान वह तार की चपेट में आ गया. करंट के झटके से वह ट्रक के केबिन से डाला में गिर गया. वह बेहोश हो गया. लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉ संपा मन्ना ने उसका प्राथमिक उपचार किया. बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >