गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, तीन दिन पूर्व टीबी से पिता छोड़ गये थे संसार

गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत बड़ाकुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी गांव में तीन दिनों में पिता और पुत्र की मौत हो गयी. टीबी रोग के कारण बीते 24 अक्तूबर को पिता प्रेमचंद्र कालिंदी (27) की मौत हो गयी. वह घर पर इलाज करवा रहा था. वहीं 26 अक्तूबर को उसका तीन वर्षीय विक्षिप्त पुत्र सुकुम कालिंदी की […]

गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत बड़ाकुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी गांव में तीन दिनों में पिता और पुत्र की मौत हो गयी. टीबी रोग के कारण बीते 24 अक्तूबर को पिता प्रेमचंद्र कालिंदी (27) की मौत हो गयी. वह घर पर इलाज करवा रहा था. वहीं 26 अक्तूबर को उसका तीन वर्षीय विक्षिप्त पुत्र सुकुम कालिंदी की गांव के एक गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बच्चा 25 अक्टूबर से लापता था. खोजबीन की गयी, परंतु पता नहीं चला. 26 अक्तूबर की गड्ढे से उसकी लाश मिली.

तीन दिनों में एक घर से पिता और पुत्र की अर्थी उठने से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पति और पुत्र की मौत से शर्मिला कालिंदी अपने अन्य तीन मासूम बच्चे पुष्पा कालिंदी (7), रेखा कालिंदी (4) और सुखदेव कालिंदी (1) के साथ बेहाल है. तीनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. उसका रो-रो कर हाल बुरा है. सूचना पाकर पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे. मौके पर मृतक के परिजन अनिल कालिंदी, गोविंद कालिंदी, विजय कालिंदी आदि ने घटना की पूरी जानकारी दी.

पत्नी को राशन कार्ड और पेंशन देने की मांग: परिजनों ने कहा कि पति की मौत से शर्मिला कालिंदी अपने तीन बच्चों को कैसे परवरिश करेगी. परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि मृतक की पत्नी के नाम अंत्योदय राशन कार्ड और विधवा पेंशन की स्वीकृति होने से सहारा मिलेगा. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इसकी जानकारी बीडीओ को दी जायेगी. पेंशन और राशन कार्ड की स्वीकृति के साथ पीएम आवास समेत अन्य सरकारी सुविधा की मांग की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >