बालू घाटों पर रंगदारी की वसूली बंद हो : रवींद्र

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बीकेएमयू के संस्थापक रवींद्र नाथ दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरकार पीएम आवास के लाभुकों को बेहतर सुविधा दे. ईंट के मूल्य में वृद्धि की गयी है. वहीं बालू उठाव और लाने में क्रय मूल्य के अलावा स्थानीय रंगदारों को मोटी रकम देनी पड़ रही है. इससे गरीब […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बीकेएमयू के संस्थापक रवींद्र नाथ दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सरकार पीएम आवास के लाभुकों को बेहतर सुविधा दे. ईंट के मूल्य में वृद्धि की गयी है. वहीं बालू उठाव और लाने में क्रय मूल्य के अलावा स्थानीय रंगदारों को मोटी रकम देनी पड़ रही है. इससे गरीब लाभुक परेशानी में है. उन्होंने कहा कि पानीपाड़ा-नागुड़साई बालू घाट से पीएम आवास के लाभुक रंगदारों के अत्याचार से पीड़ित हैं.

इनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. बीकेएमू राजनेता और सरकार से मांग करती है कि पीएम आवास निर्माण के लाभुकों की हित की रक्षा करें और बालू घाटों को रंगदारी वसूलने वालों से मुक्त करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >