स्कूल में बाउंड्री नहीं, शाम होते ही लगता नशेड़ियों का जमावड़ा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मुख्य बाजार पथ स्थित थाना परिसर से सटे बालक मध्य विद्यालय शाम होते ही नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है. स्कूल में चहारदीवारी नहीं होने के कारण नशेड़ियों का जमघट लगता है. यहां ड्रग्स, शराब, सिगरेट, गांजा का नशा करते हैं. सुबह बच्चे स्कूल पहुंचते हैं, तो बरामदे में मादक पदार्थ, माचिस […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मुख्य बाजार पथ स्थित थाना परिसर से सटे बालक मध्य विद्यालय शाम होते ही नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है. स्कूल में चहारदीवारी नहीं होने के कारण नशेड़ियों का जमघट लगता है. यहां ड्रग्स, शराब, सिगरेट, गांजा का नशा करते हैं. सुबह बच्चे स्कूल पहुंचते हैं, तो बरामदे में मादक पदार्थ, माचिस की तिलियां आदि बिखरे होते हैं.

नशेड़ी विद्यालय के शौचालय को गंदा कर देते हैं. इस विद्यालय में दो बार चोरी हो चुकी है. विद्यालय की प्रभारी एचएम रत्ना झा ने कहा कि चहारदीवारी नहीं होने से ऐसा हो रहा है. शरारती तत्व रात में विद्यालय में घुस आते हैं. विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने की जानकारी विभाग को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >