स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से 30 मीटर दूरी पर चल रहा देह व्यापार

सुबह से रात तक लगा रहता है तीन राज्यों के मनचलों का जमावड़ा मुख्यमंत्री से शिकायत कर इसे बंद कराने की मांग की गयी है बीते साल तत्कालीन थाना प्रभारी ने की थी छापेमारी बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पाटपुर पंचायत में एनएच 33 किनारे और आइबी डाक बंगला से सटे रेड लाइट क्षेत्र में अनैतिक […]

सुबह से रात तक लगा रहता है तीन राज्यों के मनचलों का जमावड़ा

मुख्यमंत्री से शिकायत कर इसे बंद कराने की मांग की गयी है
बीते साल तत्कालीन थाना प्रभारी ने की थी छापेमारी
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पाटपुर पंचायत में एनएच 33 किनारे और आइबी डाक बंगला से सटे रेड लाइट क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार का धंधा होता है. यहां तीन राज्यों के मनचलों का जमघट लगता है. रेट लाइट क्षेत्र से 30 मीटर दूर नव प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र है. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करते हुए इसे बंद करवाने की मांग की गयी है.
विदित हो कि रेड लाइट एरिया में वर्षों से देह व्यापार का धंधा होता है. इसके कारण बहरागोड़ा एड्स का प्रवेश द्वार बना. कई लोगों की मौत हुई. यहां सुबह से शाम तक पश्चिम बंगाल, ओड़िशा व झारखंड के मनचलों का अड्डा लगा रहता है.
ट्रक चालकों का जमावड़ा लगता है. इससे स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में परेशानी होती है. भय से कोई इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता है. पिछले साल तत्कालीन थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने छापामारी कर कई पुरुष व बंगाल की युवतियों को गिरफ्तार किया था. भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया था.
संचालिका समेत कई पर मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद से अड्डा बंद हो गया था. कुछ माह से यह इलाका फिर से गुलजार हो गया है. पबंगाल की कई युवतियों को यहां रखा गया है. इस मसले पर क्षेत्र की जिला परिषद की सदस्य ऐलिश मांडी ने दूरभाष कहा कि यह गंभीर विषय है. 30 अक्तूबर को जिला में होने वाली बैठक में इस विषय को रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >