बिना ग्रामसभा कमल क्लब का गठन, निरस्त की मांग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की बहुलिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बुधवार की बीडीओ ललित प्रसाद सिंह से मुलाकात कर बहुलिया पंचायत व विभिन्न गांवों में गठित कमल क्लब को निरस्त करने की मांग की. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बहुलिया पंचायत के कई गांवों में ग्रामसभा किये बगैर क्लब का गठन कर लिया गया है. वहीं कुछ […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की बहुलिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बुधवार की बीडीओ ललित प्रसाद सिंह से मुलाकात कर बहुलिया पंचायत व विभिन्न गांवों में गठित कमल क्लब को निरस्त करने की मांग की. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बहुलिया पंचायत के कई गांवों में ग्रामसभा किये बगैर क्लब का गठन कर लिया गया है. वहीं कुछ बिचौलियों ने पंचायत स्तरीय कमल क्लब का गठन कर लिया गया है. बीडीओ ने कहा कि इस संबंध में पंचायत सचिव से जानकारी ली जायेगी. मौके पर उप मुखिया अजीत देहुरी, पंसस पति निमाई पैड़ा, वार्ड सदस्य सरस्वती बांसुरी, काजल गिरी, अंजली नायक, रीना दलाई, सोमू लेंका आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >