चाकुलिया : बीते मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मृत बीएसएफ जवान दुलाल सोरेन का अंतिम संस्कार बुधवार को चाकुलिया नगर पंचायत के दिघी गांव में हुआ. जवान के पुत्र हराधन सोरेन ने मुखाग्नि दी. थाना के एएसआइ एस खान के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने बीएसएफ जवान के को अंतिम सलामी दी. जवानों ने भारत माता की जय का नारा लगाया. इसके बाद शव यात्रा निकाली गयी. शव यात्रा में कई ग्रामीण शामिल थे. सभी की आंखें नम थी. गांव में मातम छाया हुआ था. मृत जवान की पत्नी सविता सोरेन का रो रो कर बुरा हाल था.
पैतृक गांव में हुआ बीएसएफ जवान का अंतिम संस्कार
चाकुलिया : बीते मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मृत बीएसएफ जवान दुलाल सोरेन का अंतिम संस्कार बुधवार को चाकुलिया नगर पंचायत के दिघी गांव में हुआ. जवान के पुत्र हराधन सोरेन ने मुखाग्नि दी. थाना के एएसआइ एस खान के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने बीएसएफ जवान के को अंतिम सलामी दी. जवानों ने भारत […]
