विकास कार्यों की डीडीसी ने की समीक्षा
डुमरिया : उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सूरज कुमार मंगलवार को डुमरिया पहुंचे. उन्होंने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मृत्युंजय कुमार और अन्य प्रखंड कर्मियों संग बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने पंचायत वार पीएम आवास और शौचालय निर्माण की जानकारी ली. पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि पीएम आवास और शौचालय निर्माण में तेजी लायें. पीएम आवास निर्माण के लिए लाभुकों को प्रेरित करें. 15 नवंबर को सभी का गृह प्रवेश करवाना है. बैठक में डीडीसी सीएचसी का जर्जर भवन देखा.
आज से परिसर में आयुष भवन में सीएचसी शिफ्ट करने का निर्देश दिया. इसके बाद उन्होंने स्वर्गछीड़ा गांव में पीएम आवास निर्माण कार्य देखा. लाभुकों को आवास निर्माण में तेजी लाने की बात कही. मौके पर बीपीओ राजेश श्रीवास्तव, पंचायत सचिव महेंद्र चांपिया आदि उपस्थित थे.
