जादूगोड़ा : सूर्य उपासना छठ पर्व की तैयारी शुरू

जादूगोड़ा : सूर्य उपासना पर्व को लेकर क्षेेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. घाटों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. मंगलवार को नहाय खाय के साथ ही छठ पूजा शुरू हो जायेगी. वहीं छठ को लेकर फलों के दाम में भी उछाल आया है. सोमवार को ज्यादातर व्रती गेहूं सुखाती रही. गुप्ता […]

जादूगोड़ा : सूर्य उपासना पर्व को लेकर क्षेेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. घाटों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. मंगलवार को नहाय खाय के साथ ही छठ पूजा शुरू हो जायेगी. वहीं छठ को लेकर फलों के दाम में भी उछाल आया है. सोमवार को ज्यादातर व्रती गेहूं सुखाती रही. गुप्ता आटा चक्की में नि:शुल्क गेहूं पिसाई कल से: राखा कॉपर कॉलोनी स्थित गुप्ता आटा चक्की में बुधवार को खरना के दिन छठ पर्व के गेहूं की पिसाई नि:शुल्क रहेगी. यह जानकारी चक्की के संचालक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दी. उन्होंने कहा कि इस वर्ष छठ पूजा के लिए गेहूं पिसाई का पूरा खर्च राखा निवासी गोरखनाथ सिंह ने लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >