बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बड़शोल थानांतर्गत मानुषमुड़िया गांव के सुदीप चंद्र दे के घर में मंगलवार की शाम शॉट सर्किट से आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया. आग से घर में रखे कपड़े, बर्तन, टीवी, कागजात, बक्शा समेत नगद 70 हजार जलकर राख हो गये. सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दमकल भिजवाया. दमकल पहुंचने के पहले सब कुछ स्वाहा हो चुका था. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. मौके पर विधायक कुणाल षाड़ंगी पहुंचे.
बड़शोल थानांतर्गत मानुषमुड़िया गांव की घटना
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बड़शोल थानांतर्गत मानुषमुड़िया गांव के सुदीप चंद्र दे के घर में मंगलवार की शाम शॉट सर्किट से आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया. आग से घर में रखे कपड़े, बर्तन, टीवी, कागजात, बक्शा समेत नगद 70 हजार जलकर राख हो गये. सूचना […]

प्रभावित परिवार से मिले. सूचना पाकर जिप सदस्य अर्जुन पूर्ति, प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, दीपक बारिक, असीत मिश्रा, आदित्य प्रधान आदि भी पहुंचे थे. अगलगी की घटना से प्रभावित परिवार हताश है. गृह स्वामी के पुत्र ने बताया कि हम लोगों का इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स की दुकान है. दीपावली-काली पूजा को लेकर सामान लाने के लिए बैंक से पैसे निकाल कर घर में रखे थे. नगद रुपये बक्शा में था. आग की चपेट में आने से रुपये जल गये. घर भी पूरी तरह से जल कर बर्बाद हो गया.