चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को रैली निकाली. बाल विकास परियोजना कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया. रैली डाक बंगला से निकल कर मुख्य पथ होते हुए सीडीपीओ कार्यालय पहुंची. रैली में शामिल सेविका-सहायिकाएं बकाया मानदेय देना होगा, उनका हक देना होगा आदि नारे लगा रही थी. धरना-प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने 10 सूत्री मांग पत्र सीडीपीओ के नाम सौंपा.
चाकुलिया. सेविका-सहायिकाओं ने निकाली रैली, प्रदर्शन
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को रैली निकाली. बाल विकास परियोजना कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया. रैली डाक बंगला से निकल कर मुख्य पथ होते हुए सीडीपीओ कार्यालय पहुंची. रैली में शामिल सेविका-सहायिकाएं बकाया मानदेय देना होगा, उनका हक […]

मांग पत्र में कहा गया है कि पोषाहार राशि का भुगतान किया जाय, लक्ष्मी-लाडली योजना का प्रमाण पत्र लाभुकों को दिया जाय, जर्जर आंगनबाड़ी का निर्माण किया जाय, रेटी टू इट का परिवहन खर्च दिया जाय, सेविकाओं को जीएसटी से मुक्त रखने के लिए कार्यालय द्वारा खिचड़ी के लिए सभी सामग्रियां उपलब्ध कराया जाय आदि मांगें शामिल है. रैली में पुष्पा महतो, भानुमति महतो, प्रभाती महतो, कुंतलिका महतो, सबिता पाल, खुकूमनी कालिंदी, भारती महतो, सुधा महतो समेत अनेक सेविका और सहायिका शामिल थी.