घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में मंगलवार को सार्वजनीन मां मनसा पूजा कमेटी ने मां मनसा की पूजा की. रघुनाथपुर तालाब से ग्रामीण हाथ में कलश लेकर पूजा स्थल पर पहुंचे. यहां कलश स्थापित कर पूजा की गयी. कलश यात्रा में कई श्रद्धालु सांप अपने गले मे लपेट कर चल रहे थे. लोगों ने सांपों के साथ करतब दिखाया. मौके पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, ग्राम प्रधान गौर कृष्ण पाल, कमेटी के मुकेश भकत, मधुसूदन भकत, श्याम पदो पाल, रतन भकत, लखी, मलय पाल समेत कई लोग शामिल थे. मौके पर रघुनाथपुर और आसपास के श्रद्धालु उपस्थित थे.
रघुनाथपुर : कलश यात्रा में सांप गले में लपेट चले श्रद्धालु
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में मंगलवार को सार्वजनीन मां मनसा पूजा कमेटी ने मां मनसा की पूजा की. रघुनाथपुर तालाब से ग्रामीण हाथ में कलश लेकर पूजा स्थल पर पहुंचे. यहां कलश स्थापित कर पूजा की गयी. कलश यात्रा में कई श्रद्धालु सांप अपने गले मे लपेट कर चल […]
