बादिया को अोडीएफ पंचायत बनाने की कवायद

मुसाबनी : पश्चिमी बादिया पंचायत को खुले में शौच मुक्त पंचायत बनाने के लिए शनिवार को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के एनएसएस की टीम ने घर-घर जाकर जांच की. जांच टीम का नेतृत्व रणवीर मौर्य एवं प्रज्ञान शर्मा कर रहे थे. टीम के सदस्यों ने घरों में जाकर शौचालय की जानकारी ली. परिवार वाले शौचालय का उपयोग […]

मुसाबनी : पश्चिमी बादिया पंचायत को खुले में शौच मुक्त पंचायत बनाने के लिए शनिवार को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के एनएसएस की टीम ने घर-घर जाकर जांच की. जांच टीम का नेतृत्व रणवीर मौर्य एवं प्रज्ञान शर्मा कर रहे थे. टीम के सदस्यों ने घरों में जाकर शौचालय की जानकारी ली. परिवार वाले शौचालय का उपयोग कर रहे हैं या नहीं,

खाना खाने से पहले हाथ धोते है या नहीं समेत स्वच्छता से जुड़े कई बिंदुओं पर जांच एवं जानकारी ली गयी. मौके पर पंचायत की मुखिया पानो सोरेन, वार्ड मेंबर अकबर अली, सुजाता नायर, तुलसी पूर्ति, कारू मुर्मू, बीडीओ संतोष गुप्ता , सीओ साधुचरण देवगम, चिकित्सा प्रभारी डॉ पी टोपनो, पीएचइडी के एइ महेंद्र बैठा, जेइ चैतन्य मिश्रा, बीइइओ बैकुंठ महतो, मोतीलाल बेसरा, सुकुमार श्यामल, राजेश कैवर्त्त, गणेश भकत, विष्णु हांसदा, बलराम मार्डी उपस्थित थे. ओडीएफ घोषित करने के लिए आयी टीम जांच में संतुष्ट दिखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >