जेसीबी और ट्रैक्टर के चालक को जेल

घाटशिला : वन विभाग ने घाटशिला के तामुकपाल पीएफ भूमि पर खोदे गये ट्रेंच को समतल करने और ट्रेंच खोदने के बाद ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने के मामले में जेसीबी (डब्ल्यूबी 33 डी/3813) के चालक पश्चिम बंगाल के सिलदा बीनपुर निवासी मंटू सिंह और धालभूमगढ़ के डोभा जुनबनी गांव निवासी ट्रैक्टर (जेएच 05 एडी/2046) चालक […]

घाटशिला : वन विभाग ने घाटशिला के तामुकपाल पीएफ भूमि पर खोदे गये ट्रेंच को समतल करने और ट्रेंच खोदने के बाद ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने के मामले में जेसीबी (डब्ल्यूबी 33 डी/3813) के चालक पश्चिम बंगाल के सिलदा बीनपुर निवासी मंटू सिंह और धालभूमगढ़ के डोभा जुनबनी गांव निवासी ट्रैक्टर (जेएच 05 एडी/2046)

चालक लच्छू मार्डी को गिरफ्तार कर प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वाल्टर भेंगरा की अदालत में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस संबंध में वन रक्षी दिगबंधु पातर के बयान पर जेसीबी और ट्रैक्टर चालक पर भारतीय वन अधिनियम की धारा 33 के तहत जुर्म प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >