हाथियों ने फसल रौंदी, बैलगाड़ी और कुआं किया ध्वस्त

गुड़ाबांदा में नौ हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात गुड़ाबांदा के अंबाडीह टोला में गुरुवार रात की घटना कुआं ध्वस्त होने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या पीड़ित किसानों ने वन विभाग से की मुआवजे की मांग गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के महेशपुर गांव के अंबाडीह टोला में गुरुवार की रात में नौ हाथियों के […]

गुड़ाबांदा में नौ हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात

गुड़ाबांदा के अंबाडीह टोला में गुरुवार रात की घटना
कुआं ध्वस्त होने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या
पीड़ित किसानों ने वन विभाग से की मुआवजे की मांग
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा के महेशपुर गांव के अंबाडीह टोला में गुरुवार की रात में नौ हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने भुजू मुर्मू, सुकरा मुर्मू, बानजू मुर्मू, सोमराय सोरेन, मंगला सोरेन, पाकू सोरेन की खेत में लगी धान फसल को रौंद डाली, हाकू बास्के की बैलगाड़ी तोड़ दी और भुजू मुर्मू की खेत में बने कुआं को ध्वस्त कर दिया.
हाथियों द्वारा कुआं ध्वस्त करने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी और मुखिया को दी है. ग्रामीणों ने बताया कि 5 अक्तूबर की रात टोला से सटे जांदामूढ़ा जंगल से नौ हाथियों ने प्रवेश किया. हाथियों के दल में सात व्यस्क और दो बच्चा हाथी है.
हाथियों की चिंगाड़ सुन कर ग्रामीण घर से बाहर निकले तो देखा कि हाथियों का झुंड बैलगाड़ी को तोड़ रहा है. इसके बाद हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीणों नगाड़ा व सिंगा बजाने लगे और पटाखा फोड़ने लगे. इसके बाद हाथी टोला से भागे. इस दौरान खेतों की मेढ़ों को भी तोड़ दिया. काट कर रखी गयी धान की फसल को खां गये. इससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है. किसान वन विभाग से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >