प्रधानमंत्री आवास योजना पर बीडीओ ने दिया निर्देश

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में शुक्रवार को बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों संग बैठक कर सख्त आदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. बीडीओ ने कहा कि योजना में द्वितीय किस्त का भुगतान 478 लाभुकों के बीच किया गया […]

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में शुक्रवार को बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों संग बैठक कर सख्त आदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. बीडीओ ने कहा कि योजना में द्वितीय किस्त का भुगतान 478 लाभुकों के बीच किया गया है. जिन्हें दूसरी किस्त मिल गयी है वे सोमवार से काम शुरू कर दे. नहीं तो मंगलवार को जांच कर सरकारी राशि गबन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.

पूर्व में इस संबंध में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी ने इस पर अमल नहीं किया. बीडीओ ने सभी रोजगार सेवकों को निर्देश दिया कि योजना के तहत सभी प्रधानमंत्री आवासों में शौचालय निर्माण सुनिश्चित करें. 14 से बीस नवंबर तक गृह प्रवेश है. प्रखंड में 1,690 आवासों की स्वीकृति मिली है. लक्ष्य हर हाल में निर्धारित समय में पूरा करना है. बैठक में शिवानंद घटवारी, जेइ प्रीतम मोदी, एइ संतोष सिंह समेत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >