पटमदा : बोड़ाम थाना प्रभारी विक्रांत कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापामारी अभियान चला कर आधा दर्जन अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. अवैध शराब भट्ठियों से पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ शराब भी बरामद किया, जिसे जमीन पर डाल कर नष्ट कर दिया गया. जबकि शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, डेगची, पार्इ इत्यादि को जब्त कर पुलिस थाना ले गयी. वहीं पुलिस को दूर से ही आते देख कर शराब माफिया भाग निकले. बोड़ाम पुलिस ने यह अभियान मुचीडीह, रापाचा एवं कुमारी गांव में चलाया.
पुलिस ने तोड़ी आधा दर्जन अवैध शराब की भट्ठियां
पटमदा : बोड़ाम थाना प्रभारी विक्रांत कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापामारी अभियान चला कर आधा दर्जन अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. अवैध शराब भट्ठियों से पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ शराब भी बरामद किया, जिसे जमीन पर डाल कर नष्ट कर दिया गया. […]
