चाकुलिया : रेल भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

चाकुलिया : चाकुलिया रेलवे स्टेशन के बाहर से बुधवार को दुकानदारों ने स्वत: अपनी-अपनी दुकानें हटा ली. रेल भूमि अब अतिक्रमण मुक्त हो गया. पिछले दिनों रेलवे के पदाधिकारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे, तो भाजपा नेता समीर महंती के नेतृत्व में दुकानदारों ने रेलवे पदाधिकारियों से मिल कर कहा था कि पूजा के बाद दुकान […]

चाकुलिया : चाकुलिया रेलवे स्टेशन के बाहर से बुधवार को दुकानदारों ने स्वत: अपनी-अपनी दुकानें हटा ली. रेल भूमि अब अतिक्रमण मुक्त हो गया. पिछले दिनों रेलवे के पदाधिकारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे,

तो भाजपा नेता समीर महंती के नेतृत्व में दुकानदारों ने रेलवे पदाधिकारियों से मिल कर कहा था कि पूजा के बाद दुकान हटा लेंगे. दुकानदारों ने अपने वायदा के मुताबिक बुधवार को दुकानें हटा ली. रेल भूमि पर ही मुख्यमंत्री दाल-भात योजना संचालित हो रही थी. उसे हटा लिया गया. बुधवार को रेल प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचा था, लेकिन दुकानदारों ने स्वत: अतिक्रमण हटा लेने से रेल प्रशासन ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >