कुमारडुबी पहुंचे डॉ गोस्वामी, प्रभावित परिवारों से मिले
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कुमारडुबी गांव में पिछले दिनों पटाखा विस्फोट में कई घर खाक हो गये थे. नौ लोगों की मौत हो गयी थी. इस हादसे से अभी भी ग्रामीण उबर नहीं पाये हैं. बुधवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी कुमारडुबी गांव पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों से मिले. उनकी स्थिति की जानकारी ली. ग्रामीणों ने डॉ गोस्वामी से कहा आरोपी दुर्गा पद सांतरा के घर तोड़े जाने के बाद मलबे को छोड़ दिया गया है. ग्रामीणों ने मलबा हटाने की मांग की. डॉ गोस्वामी ने एसडीओ से दूरभाष पर बात की.
एसडीओ ने कहा दो दिनों के अंदर मलबे को हटा दिया जायेगा. हादसे में मारे गये स्व पतित पावन दास की पुत्री पूजा दास को कस्तूरबा स्कूल में दाखिला दिलाने की मांग भी ग्रामीणों ने की. ग्रामीणों ने अग्निकांड से प्रभावित लोगों के नाम जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दिलाने की मांग भी की. मौके पर भाजाप नेता चंडीचरण साव, एस घोष, अभिजीत बाग, एन प्रधान, सदाशिव दास, अजीत कुमार, चंदन सीट आदि उपस्थित थे.
