धालभूमगढ़ : ड़ाबांदा थानांतर्गत सिंहपुरा हाट मैदान के पास मंगलवार की शाम ट्रांसफॉर्मर में फ्यूज बांध रहे बिजली मिस्त्री कृष्णा महतो (25) की करंट लगने से मौत हो गयी. बिना सूचना के विद्युत शक्ति उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गयी. जानकारी के अनुसार कृष्णा अपनी बाइक से फ्यूज बांधने सिंहपुरा हाट मैदान गया […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
धालभूमगढ़ : ड़ाबांदा थानांतर्गत सिंहपुरा हाट मैदान के पास मंगलवार की शाम ट्रांसफॉर्मर में फ्यूज बांध रहे बिजली मिस्त्री कृष्णा महतो (25) की करंट लगने से मौत हो गयी. बिना सूचना के विद्युत शक्ति उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गयी. जानकारी के अनुसार कृष्णा अपनी बाइक से फ्यूज बांधने सिंहपुरा हाट मैदान गया था.
फ्यूज बांधने के समय विद्युत चार्ज नहीं किया गया था. वह फ्यूज बांध ही रहा था कि अचानक सब स्टेशन से विद्युत चार्ज कर दिया गया. करंट लगने से उसका शरीर झुलस गया. वह जमीन पर गिर पड़ा. विद्युत मिस्त्री का शव देर रात तक सिंहपुरा हाट मैदान में पड़ा था. सूचना के बाद पुलिस पहुंची शव थाना ले आयी. शव का पोस्टमार्टम 4 अक्तूबर को होगा.
दूसरी तरफ विभाग के सहायक अभियंता बीरेंद्र कुमार से दूरभाष पर संपर्क किया गया. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिली है. इसकी सूचना थाना को दी है. इस मामले में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है. फिर भी वे घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं.
विद्युत विभाग के पदाधिकारी फिलहाल कुछ नहीं बता रहे
वर्ष 2017 में हुई थी नियुक्ति
सूत्रों ने बताया कि कृष्णा महतो नियुक्ति अस्थायी बिजली मिस्त्री के रूप में वर्ष 2017 में हुई थी. उसकी नियुक्ति गुड़ाबांदा सब स्टेशन में हुई थी. मंगलवार की शाम को वह फ्यूज जोड़ने के लिए सिंहपुरा हाट मैदान के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के पास कैसे पहुंच गया. यह जांच का विषय है. इस मामले में विद्युत विभाग के पदाधिकारी कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं. विभाग का कहना है कि घटना हुई, मगर घटना किस कारण से घटी. इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है.