मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल में नौवीं का छात्र हुआ बेहोश
घाटशिला : टशिला के फूलडुंगरी में संचालित मारवाड़ी हिंदी प्लस टू विद्यालय के 9वीं का छात्र मंगलवार को स्कूल में बेहोश होकर गिर गया. मुस्लिम बस्ती निवासी शेख सबीर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विपिन सिंह ने चिकित्सक डॉ अशरफ बदर को बताया कि छात्र अचानक स्कूल में बेहोश होकर गिर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
घाटशिला : टशिला के फूलडुंगरी में संचालित मारवाड़ी हिंदी प्लस टू विद्यालय के 9वीं का छात्र मंगलवार को स्कूल में बेहोश होकर गिर गया. मुस्लिम बस्ती निवासी शेख सबीर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विपिन सिंह ने चिकित्सक डॉ अशरफ बदर को बताया कि छात्र अचानक स्कूल में बेहोश होकर गिर गया.
वह सीढ़ी से उतर रहा था. इसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा. छात्र को डॉ बदर ने देखा और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. तत्काल दवा दिया गया है. शायद कमजोरी के कारण ऐसा हुआ है.
पेट में पर्याप्त मात्रा में पानी रहे. छात्र को कोल्ड ड्रिंक पिलायें. सब कुछ ठीक हो जायेगा. विपिन सिंह ने बताया कि इस मामले की सूचना छात्र के परिजनों को दी गयी है. छात्र के बेहोश होने के बाद स्कूल में अफरा- तफरी का माहौल था. उसे देखने के लिए स्कूल के शिक्षक प्रशांत कुमार पाल भी अस्पताल पहुंचे थे.