केंदाडीह खदान में विस्थापितों को 10 दिनों में रोजगार की मांग

विस्थापितों ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को सौंपा ज्ञापन मुसाबनी : चसीएल-आइसीसी केंदाडीह खदान के विस्थापितों ने मंगलवार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को आवेदन देकर विस्थापित परिवार के आश्रित सदस्यों को 10 दिनों में रोजगार देने की मांग की. अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी. आवेदन में कहा गया कि विस्थापित भू स्वामी रामकृष्ण […]

विस्थापितों ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को सौंपा ज्ञापन

मुसाबनी : चसीएल-आइसीसी केंदाडीह खदान के विस्थापितों ने मंगलवार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को आवेदन देकर विस्थापित परिवार के आश्रित सदस्यों को 10 दिनों में रोजगार देने की मांग की. अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी. आवेदन में कहा गया कि विस्थापित भू स्वामी रामकृष्ण हांसदा व टीबू राय हांसदा ने संयुक्त परिवार के आश्रितों को अबतक केंदाडीह खदान में नियोजन नहीं मिला है. इससे पूर्व कई दफा आवेदन देकर खनन कार्य के लिए अधिग्रहित की गयी
भूमि के एवज में आश्रितों को रोजगार देने की मांग की गयी थी. आवेदन के साथ अधिग्रहित भूमि की विवरणी एवं आश्रितों की सूची भी सौंपी गयी थी. अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. आवेदन में एजीएम प्रोजेक्ट से 10 दिनों के अंदर विस्थापित भू स्वामी के परिवार के आश्रितों को रोजगार देने की मांग की गयी है. आवेदन में कला मांझी, संजय हांसदा, सोबन हांसदा, सुरेश कुमार हांसदा, अनिल हांसदा आदि के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >