मुसाबनी स्टैंड सुविधा विहीन अांदोलन करने की चेतावनी

मुसाबनी : आजसू के केंद्रीय सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू एवं प्रखंड अध्यक्ष वीरेन सामंत ने डीसी को सीओ के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर मुसाबनी बाजार एवं बस स्टैंड की समस्याओं के समाधान करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि कई वर्षों से मुसाबनी बाजार, बस स्टैंड से राजस्व की प्राप्ति हो […]

मुसाबनी : आजसू के केंद्रीय सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू एवं प्रखंड अध्यक्ष वीरेन सामंत ने डीसी को सीओ के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर मुसाबनी बाजार एवं बस स्टैंड की समस्याओं के समाधान करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि कई वर्षों से मुसाबनी बाजार, बस स्टैंड से राजस्व की प्राप्ति हो रही है. लाखों का राजस्व देने के बावजूद स्टैंड एवं बाजार में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. स्टैंड से प्रतिदिन पड़ोसी राज्यों के लिए बसों का परिचालन होता है, लेकिन स्टैंड में यात्री सुविधा नहीं है.

मुसाबनी बाजार में ग्रामीण सब्जी बिक्रेता गंदगी के ऊपर बैठ कर सब्जी बेचते हैं. खरीदार भी परेशानी है. आजसू ने चार सूत्री मांग पत्र सौंपा है. मुसाबनी बाजार शेड से अवैध कब्जाधारियों मुक्त करा सब्जी बिक्रेताओं को बैठाने, टोकरी व्यवसायियों के जगह पर शेड निर्माण के लिए महीनों पहले खोदे गये गड्ढे दुर्घटना का कारण बन गया है. अब तक कई लोग गिर कर घायल हो चुके हैं. ऐसे में शेड निर्माण अविलंब शुरू करने या गड्ढों को भरने की व्यवस्था की जाय. वर्षों पूर्व लाखों की लागत से बने बस पड़ाव को जल्द चालू करने, वाहन मालिकों द्वारा मनमाने यात्री किराया वसूलने पर रोक लगाने की मांग शामिल है. आजसू ने कहा मांगें नहीं पूरी गयी तो आंदोलन को बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >